Breaking News

सुल्तानपुर में खेत के पास पॉलीथीन में मिले महिला के कटे हाथ-पैर, इलाके में सनसनी

Bolta Sach News
|
Polythene near the farm in Sultanpur
बोलता सच,सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत के पास सड़क किनारे पॉलीथीन में महिला के कटे हुए हाथ और पैर के पंजे मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ बनकटवा गांव की है। गांव के जितेंद्र का खेत सड़क के किनारे स्थित है, जहां शुक्रवार शाम एक महिला घास काटने गई थी। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़ी एक पॉलीथीन पर गई। जब महिला ने पॉलीथीन खोलकर देखा तो उसके अंदर महिला का कटा हुआ हाथ और पैर का पंजा देखकर वह सन्न रह गई। महिला ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर लंभुआ कोतवाल धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।
कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि सड़क से करीब 20 मीटर दूर खेत में शरीर के अंग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में अवशेष तीन से चार दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और अवशेषों को परीक्षण के लिए भेजा गया है।

इसको भी पढ़ें : शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, मंदिर में सेहरा बांधे इंतज़ार करता रहा दूल्हा


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “सुल्तानपुर में खेत के पास पॉलीथीन में मिले महिला के कटे हाथ-पैर, इलाके में सनसनी”

Leave a Reply