Breaking News

पथरदेवा: स्व. जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ में यूनाइटेड क्लब सिवान फाइनल में

Bolta Sach News
|
Pathardewa: Late Jawahar Prasad Madheshiya
बोलता सच,देवरिया : आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा के खेल परिसर में आयोजित स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ के आठवें दिन शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में यूनाइटेड क्लब सिवान (बिहार) ने आसनसोल (पश्चिम बंगाल) की टीम को 3-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
मैच के पहले हाफ में सिवान की टीम ने पेनाल्टी शूट के माध्यम से एक गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली, जबकि आसनसोल की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी सिवान का दबदबा कायम रहा और टीम ने लगातार दो गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। निर्धारित समय के अंतिम क्षणों तक आसनसोल की टीम गोल करने में असफल रही।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु राज यादव, डॉ. कमरे आलम और पेट्रोलियम संघ के जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सरोज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर किया।
इस अवसर पर प्रियांशु राज यादव और डॉ. कमरे आलम ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना और नेतृत्व विकसित करने का श्रेष्ठ माध्यम है। यदि युवा खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं तो वे शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार सरोज ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और यही सशक्त भारत की नींव हैं।
आयोजक अजय मद्धेशिया ने अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को यूनाइटेड क्लब सिवान और चेन्नई रेलवे की टीमों के बीच खेला जाएगा।
मैच की कमेंट्री अंगद तिवारी और अब्दुल रब्ब ने की, जबकि निर्णायक की भूमिका महिपाल थापा, शिवम कन्याल और अमित वैद्य ने निभाई। इस मौके पर फतेह सिद्दीकी, राहुल जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया, इरशाद अहमद, अमर सिंह, गोविंद मद्धेशिया, सोनू वर्मा, राजा जायसवाल, भोलू शर्मा, अलाउद्दीन खान, राकेश मद्धेशिया, शाहिद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इसको भी पढ़ें : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की पेशी में IO के पास नहीं थे ठोस सबूत, कोर्ट ने लगाई फटकार; जांच की मॉनिटरिंग करेगा न्यायालय


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply