फिरोजाबाद ट्रेन में सघन चेकिंग, आरपीएफ को इलेक्ट्रॉनिक सामानों के बीच मिली शराब की बोतलें टूंडला में नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में तस्करी कर अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही थी। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने टूंडला स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी ली और वातानुकूलित कोच ए-1 व ए-2 से 12 कार्टन, तीन बैग, दो बोरियां व दो पाॅलिथीन बैग से बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद कीं। मामले में तीन कोच अटेंडेंट गिरफ्तार किए गए हैं।
आरोपियों की पहचान नितेश पासवान निवासी विद्यावती हुगली, पश्चिम बंगाल, मोनू कुमार निवासी गया, बिहार और दमन कुमार निवासी मुंगेर, बिहार के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस शराब को बिहार चुनाव में खपाया जाना था। बरामद शराब को इलेक्ट्रानिक सामानों के बीच छिपाया गया था।
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































