Breaking News

बिहार बंद में शामिल हुए तेज प्रताप यादव, बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की मेहनत और न्याय की जीत

Bolta Sach News
|
Tej Pratap Yadav participated in the Bihar bandh

बोलता सच,पटना : जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव शनिवार को छात्रों के आह्वान पर आयोजित बिहार बंद और प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए इसे छात्रों के संघर्ष और मेहनत की जीत बताया।

प्रदर्शन में शामिल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि युवाओं ने अपनी मेहनत का हिसाब मांगा तो सत्ता का अहंकार भी झुक गया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की आवाज और उनके आंदोलन की जीत है।

छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन हों या बिहार के आंदोलन, वह लगातार केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।

जेपी की प्रतिमा पर चढ़कर लहराया तिरंगा

बिहार बंद के दौरान तेज प्रताप यादव पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर चढ़कर तिरंगा लहराते हुए भी दिखाई दिए। इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद उनके इस कदम की आलोचना भी होने लगी।

प्रदर्शन के दौरान कई जगह तनाव

पटना सहित बिहार के कई जिलों में प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की खबरें सामने आईं। छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। बिहार पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी छात्रों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील कर रही है।

इस बीच, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्होंने छात्रों से भावुक अपील भी की है। वहीं, बिहार में छात्रों का आंदोलन और उससे जुड़ी राजनीतिक गतिविधियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।


इसे भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी, राजद और प्रशांत किशोर के बीच दिलचस्प मुकाबला, बदला चुनावी समीकरण


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: