Breaking News

देवरिया: बुर्का पहनकर घूम रहा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

Bolta Sach News
|
Deoria Roaming around wearing a burqa
बोलता सच,गौरीबाजार (देवरिया): क्षेत्र के चोरखरी चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। संदेह होने पर जब उसका बुर्का उतरवाया गया, तो वह एक युवक निकला, जिसे देखकर सभी चौंक गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवक को उनके हवाले कर दिया।
बुर्का उतरते ही खुली युवक की असलियत
घटना सोमवार शाम की है। हाटा रोड स्थित चोरखरी चौराहे पर एक व्यक्ति बुर्का पहनकर संदिग्ध तरीके से इधर-उधर घूम रहा था। उसकी गतिविधियां देख कर कुछ स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने मिलकर उसे रोका और जबरन बुर्का उतरवाया। जैसे ही बुर्का उतरा, सामने एक युवक को देख सभी हैरान रह गए। कुछ देर में वहां भीड़ जुट गई।
पुलिस कर रही जांच, युवक से पूछताछ जारी
सूचना मिलने पर गौरीबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ में युवक की पहचान ग्राम पिपरबारी निवासी सुहेल के रूप में हुई है। वह वहां किस मकसद से बुर्का पहनकर पहुंचा था, यह अभी साफ नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने जताई आशनाई की आशंका
घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मामला प्रेम प्रसंग या आशनाई से जुड़ा हो सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर आया था, ताकि पकड़े जाने से बच सके।
थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
इस संबंध में थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके इरादों और वहां पहुंचने के उद्देश्य की गहन जांच की जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े : गोरखपुर में ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ पर कार्यशाला: योगी सरकार के विजन को साकार करने की पहल

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “देवरिया: बुर्का पहनकर घूम रहा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, पुलिस कर रही पूछताछ”

Leave a Reply

error: