Breaking News

बिना अनुमति रोड शो कर शोरूम उद्घाटन, यूट्यूबर शादाब जकाती पर चौथी FIR दर्ज

Bolta Sach News
|
Road show and showroom without permission
बोलता सच,मेरठ : सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। रविवार को हापुड़ रोड स्थित वर्ल्ड स्क्वायर बिल्डिंग में उनके नए ज्वेलरी शोरूम ‘जकाती ज्वेलर्स’ के उद्घाटन के दौरान बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में उनके खिलाफ चौथी एफआईआर दर्ज की गई है।
आरोप है कि उद्घाटन के नाम पर शादाब जकाती ने रोड शो निकालकर करीब 2 हजार लोगों की भीड़ जुटा ली, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भीषण गर्मी के बीच लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बताया जा रहा है कि संबंधित क्षेत्र में धारा 163 लागू होने के बावजूद यह आयोजन किया गया।

ट्रैफिक जाम और अफरा-तफरी

भीड़ बढ़ने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया और रास्ता साफ कराया। जांच में सामने आया कि आयोजन के लिए न तो प्रशासन से अनुमति ली गई थी और न ही पुलिस को पूर्व सूचना दी गई थी।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि आम लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि कार्यक्रम पूरी तरह नियमों का उल्लंघन करते हुए आयोजित किया जा रहा था। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे कई लोग

उद्घाटन कार्यक्रम में कई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मौजूद रहे। साथ ही भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह भी यहां पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उन्हें शादाब जकाती ने व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था। हालांकि, भीड़ अधिक होने के कारण कार्यक्रम जल्द ही अव्यवस्थित हो गया।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं

मेरठ के इंचौली क्षेत्र के निवासी शादाब जकाती अपने अलग अंदाज के वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनका ‘10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी’ वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली।
हालांकि, इससे पहले भी वह कई बार विवादों में घिर चुके हैं। एक पुराने वीडियो को लेकर उन पर आपत्तिजनक कंटेंट बनाने का आरोप लगा था, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े : वेस्ट यूपी में समीकरण साधने में जुटे जयंत चौधरी, भाईचारे के नारे से मुस्लिम-ब्राह्मण-त्यागी को जोड़ने की कोशिश


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “बिना अनुमति रोड शो कर शोरूम उद्घाटन, यूट्यूबर शादाब जकाती पर चौथी FIR दर्ज”

Leave a Reply

error: