Breaking News

यूपी पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आरक्षी–मुख्य आरक्षी और जेल वार्डर परीक्षा में खत्म हुई निगेटिव मार्किंग

Bolta Sach News
|
Candidates in UP Police Recruitment
बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपी पुलिस के आरक्षी, मुख्य आरक्षी और जेल वार्डर की सीधी भर्ती परीक्षा में अब निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस संबंध में प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग गई है।
अब तक इन पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान था। इसे समाप्त करने का प्रस्ताव हाल ही में कैबिनेट के समक्ष रखा गया था, जिसे बाई सर्कुलेशन के माध्यम से मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
सरकार के इस निर्णय के बाद अब अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंकों की कटौती का डर नहीं रहेगा। इससे परीक्षा में प्रश्नों को हल करने के दौरान उम्मीदवार अधिक आत्मविश्वास के साथ उत्तर दे सकेंगे।
आरक्षी, मुख्य आरक्षी और जेल वार्डर भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि निगेटिव मार्किंग हटने से परीक्षा का दबाव कम होगा और योग्य अभ्यर्थियों को बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

इसको भी पढ़ें : SIR प्रक्रिया पर कपिल सिब्बल का सरकार पर हमला, बोले– ‘एक भी घुसपैठिया गलत है, तो क्या 33 बीएलओ की मौत सही है?’


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: