Breaking News

देवरिया में वाहन चेकिंग के दौरान 6.2 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
During vehicle checking in Deoria
बोलता सच,देवरिया : सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सदर कोतवाली पुलिस शहर के विभिन्न इलाकों में वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरवा चौराहे के पास दो युवक गांजे की खेप लेकर पहुंचने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस टीम ने पुरवा चौराहे से आगे बढ़ते हुए दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 6 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद गांजे को कब्जे में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिट्टू यादव पुत्र कपिल देव यादव और मनीष कुमार पुत्र केदार राम के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के तमकुआं थाना क्षेत्र के धनहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजे की सप्लाई देने के उद्देश्य से देवरिया आए थे।
बरामदगी के आधार पर सदर कोतवाली थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जानी थी। इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांजे की सप्लाई देने आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नशे के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इसको भी पढ़ें : देवरिया में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से डायल 112 का दिया संदेश


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया में वाहन चेकिंग के दौरान 6.2 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार”

Leave a Reply

error: