Breaking News

नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का दिल्ली में भव्य स्वागत, अमित शाह पहले ही पहुंचे भाजपा मुख्यालय

Bolta Sach News
|
Newly appointed acting national president

बोलता सच,नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। “नितिन नबीन जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

नितिन नबीन के दिल्ली पहुंचने से पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके थे, जिसके बाद पार्टी कार्यालय में गतिविधियां तेज हो गईं। नितिन नबीन के स्वागत के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कुछ ही देर में वे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां पहले से ही सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र हैं।

नया दायित्व पार्टी का आशीर्वाद: नितिन नबीन

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना में नितिन नबीन ने कहा कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलना उनके लिए पार्टी का आशीर्वाद है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया और अपने दिवंगत पिता एवं भाजपा के पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

सोमवार सुबह पटना के एक पार्क में अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा,
“मैंने हमेशा अपने पिता के सिद्धांतों पर काम किया है, जो पार्टी को मां और राष्ट्र को सर्वोपरि मानते थे। शायद इसी कारण पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है।”

इससे पहले नितिन नबीन ने महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विकास देश के हर गांव और कस्बे तक पहुंचा है। साथ ही भाजपा एक सर्वसमावेशी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो एनडीए सरकार की विकास योजनाओं से अछूता रहा हो, और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।


इसको भी पढ़ें : पंकज चौधरी बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, देवरिया में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: