Breaking News

देवरिया: 25 हजार के इनामी बदमाश चंदन यादव को मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
Deoria 25 thousand reward
बोलता सच देवरिया : देवरिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश चंदन यादव को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंदन यादव, पुत्र राजेंद्र यादव, निवासी सिंहपुर, थाना भलुअनी, देवरिया का रहने वाला है।

यह कार्रवाई थाना भलुअनी और थाना सुरौली की संयुक्त टीम ने पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे “अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी” अभियान के तहत की। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे देवरिया लाया। आरोपी के खिलाफ थाना भलुअनी में मुकदमा संख्या 271/2024, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, चंदन यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ कई थानों में गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, चोरी, धोखाधड़ी और लूट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

इस अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार यादव (थाना सुरौली), हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शर्मा और कांस्टेबल राजकुमार (थाना भलुअनी) शामिल रहे।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: