Breaking News

देवरिया में ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम

Bolta Sach News
|
Hit by a train in Deoria
बोलता सच,देवरिया : जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना बभनी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान मालीबारी गांव निवासी 50 वर्षीय जय प्रकाश सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जय प्रकाश सिंह किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान बभनी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बरियारपुर थाना पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार, जय प्रकाश सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

इसे भी पढ़े : देवरिया में गैस संकट पर फूटा गुस्सा—सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम, कालाबाजारी के आरोप


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

6 thoughts on “देवरिया में ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम”

Leave a Reply

error: