Breaking News

पुलिस की बर्बरता का आरोप: प्रधान ने एसपी से की शिकायत, पति और ससुर के टूटे पैर

Bolta Sach News
|
पुलिस की बर्बरता
देवरिया/बरियारपुर। पुलिस कर्मियों पर हमला बोलकर खनन माफिया को छुड़ाने वाले आरोपी की तलाश में देवरिया मीर गांव में पुलिस की छापेमारी के दौरान घायल प्रधान के ससुर व पति का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। प्रधान का आरोप था कि पुलिस ने परिजनों की पिटाई की थी। वहीं पुलिस का कहना है कि छापेमारी देख भागने के क्रम में दोनों छत से कूद गए, जिससे उनका पैर टूट गया। मामले को लेकर सोमवार की देर शाम प्रधान प्रियंका मल्ल ने एसपी विक्रांत वीर के आवास स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर उनको आवेदन सौंपा। उन्होंने घटना से अवगत कराया। इस पर एसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिलवार गांव में 29 जनवरी को पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वारंटी खनन माफिया पंकज गुप्ता को मुखबिर की सूचना पर मिट्टी खनन कराते समय गिरफ्तार कर लिया था। मौके से नौ वाहन को जब्त भी कर लिया था। इसके बाद पुलिस खनन माफिया को लेकर थाने पर आने लगी। इसी दौरान उसके गुर्गों ने पुलिस पर हमला बोलकर उसे छुड़ा लिया था, इसमें थाने के एक दरोगा व सिपाही घायल हो गए था। घायल दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद समेत 30 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। रविवार की रात में बरियारपुर थानाध्यक्ष कंचन राय पुलिस फोर्स के साथ देवरिया मीर प्रधान के घर पहुंची थीं। देवरिया मीर के ग्राम प्रधान का देवर अर्जुन मल्ल भी आरोपियों में शामिल था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस दौरान प्रधान के बीमार ससुर काफी चोटिल हो गए।

इसे भी पढ़ें- पति से कहासुनी के बाद महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी 

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: