Breaking News

पथरदेवा में समाजवादी पार्टी की बैठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दिया बूथ स्तर पर काम तेज़ करने का संदेश

Bolta Sach News
|
पथरदेवा में समाजवादी पार्टी
बोलता सच पथरदेवा (विधानसभा क्षेत्र 338): समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सोमवार को कंठीपट्टी स्थित मल्ल पार्क में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत और सक्रिय करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक बूथ पर कमेटियों का गठन कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुँचाएँ।
बैठक में स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। अभिषेक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ने और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज़ करने का निर्णय लिया गया।बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर गुप्ता ने वर्तमान सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि थानों में आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही, कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई है और किसान नहरों में पानी की कमी से बेहद परेशान हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सरकारी गोदामों में बीज और खाद की भारी कमी है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग सिर्फ प्रचार में व्यस्त हैं, जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान, उपाध्यक्ष राकेश राय, पूर्व विधायक मंजूर हसन, भगवती मिश्रा, सुभाष पाठक, राजेश कुमार पांडेय, मुकेशसिंह जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त सभी जोन प्रभारी, सह जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे जनता से सीधे जुड़कर सत्ताधारी दल की नाकामी उजागर करें और समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएँ।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: जमीन पर कब्जे से परेशान युवक ने डीएम कार्यालय में की आत्मदाह की कोशिश, कोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिला न्याय

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: