Breaking News

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने किया ओपीडी और परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

Bolta Sach News
|
Principal of Medical College Dr. Rajni
बोलता सच ,देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने शनिवार को ओपीडी और पूरे परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्राचार्य सुबह प्रशासनिक भवन से निकलकर सीधे आयुष विभाग पहुंचीं। वहां उन्होंने प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया और डॉक्टरों से ओपीडी की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डॉ. अखिलेख त्रिपाठी और डॉ. जफर अनीस से मरीजों की संख्या को लेकर पूछताछ की। रजिस्टर में कम मरीज दर्ज होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। चिकित्सकों ने बताया कि पर्ची बनवाने के बाद कम मरीज यहां तक पहुंच पाते हैं। इस पर प्राचार्य ने निर्देश दिया कि पंजीकरण काउंटर के पास सूचना चस्पा कराई जाए, ताकि मरीजों को आयुष विभाग की सेवाओं की जानकारी मिल सके।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य को कोई भी चिकित्सक या कर्मचारी नेम प्लेट के साथ नहीं मिला, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर अपने नाम की प्लेट लगाएं और कर्मचारी अपने पास पहचान पत्र (आईडी कार्ड) रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निर्धारित यूनिफॉर्म में रहें, ताकि अनुशासन और पहचान दोनों बनाए रखी जा सके।
इसके बाद प्राचार्य डॉ. पटेल डायलिसिस केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने मरीजों का हालचाल लिया और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों से इलाज और सुविधाओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य एक्स-रे और सीटी स्कैन केंद्र भी गईं और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कर्मचारियों से मशीनों की कार्यक्षमता और जांच रिपोर्ट में होने वाली देरी को लेकर जानकारी ली।
अंत में प्राचार्य इमरजेंसी वार्ड पहुंचीं और वहां की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्र सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्राचार्य ने कहा कि नियमित निरीक्षण से व्यवस्थाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिल सकेगी।

इस खबर को भी पढ़ें : देवरिया के एकौना गांव में रामलीला जुलूस पर हमला: छह घायल, पुलिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने किया ओपीडी और परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश”

Leave a Reply