Breaking News

फेसबुक पर पाकिस्तानी आतंकी संग फोटो पोस्ट करने वाला युवक हिरासत में, एआई से बनाई गई थी तस्वीर

Bolta Sach News
|
Pakistani terrorists on Facebook
बोलता सच,शामली : फेसबुक पर पाकिस्तान के गैंगस्टर एवं आतंकी शहजाद भट्टी के साथ हथियारों की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वायरल की गई तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार की गई थी।
जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के गंगोह निवासी रोहित प्रधान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कैराना क्षेत्र के गांव बीनड़ा निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथ हथियारों की तस्वीर पोस्ट की है। शिकायत में आशंका जताई गई थी कि संबंधित युवक के विदेशी तत्वों से संबंध हो सकते हैं और उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच की जानी चाहिए।
फेसबुक पर साझा की गई पोस्ट में शहजाद भट्टी के साथ एक अन्य युवक भी हथियारों के साथ दिखाई दे रहा था। पोस्ट के वायरल होते ही डीजीपी कार्यालय से शामली पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सीओ कैराना के नेतृत्व में साइबर क्राइम और कैराना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संबंधित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
एसपी के मुताबिक, अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि वायरल फोटो एआई तकनीक के माध्यम से तैयार की गई थी। युवक ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल किया था।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि फोटो बनाने और पोस्ट करने के पीछे क्या उद्देश्य था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसको भी पढ़ें : ‘सेवा की भावना से होगा शासन’: सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन के उद्घाटन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: