Breaking News

नारायणपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया फरार दुष्कर्म आरोपी

Bolta Sach News
|
siege in narayanpur
बोलता सच देवरिया : एकौना थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नितेश यादव पिछले 8 महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

घटना एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी ने घर से निकली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

शुक्रवार की देर शाम को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी नारायणपुर चौराहे पर एक दुकान में बैठा है। सूचना मिलते ही एकौना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 205/2024 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) में मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


इसे भी पढ़े : अब पथरदेवा में भी यूनियन बैंक, शाखा का हुआ उद्घाटन समारोह

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: