बोलता सच,लखनऊ : लखनऊ में उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए ऐसे मॉड्यूल का खुलासा किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान से संचालित हो रहा था। यह गिरोह देश में दहशत फैलाने और संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।
ATS ने इस मामले में मेरठ निवासी सरगना शाकिब समेत विकास गहलावत, लोकेश और अरबाब को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये आरोपी Telegram, Signal और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थे।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का मकसद देश में भय और अस्थिरता फैलाना था। इसके लिए ये लोग रेलवे सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचाने, गैस सिलेंडर से भरे वाहनों में आग लगाने और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। आरोपियों ने गाजियाबाद, अलीगढ़ और लखनऊ सहित कई स्थानों की रेकी भी की थी।
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य छोटी-छोटी आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर उनके वीडियो बनाते और विदेशी हैंडलर्स को भेजते थे। इसके बदले उन्हें क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे दिए जाते थे। सरगना शाकिब, जो पेशे से नाई है, कट्टरपंथी विचारधाराओं से प्रभावित होकर इस नेटवर्क से जुड़ा था।
ATS के अनुसार, आरोपियों को उग्र विचारों और आतंकी संगठनों के नाम पर भड़काया जाता था और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाया जाता था। गिरोह लखनऊ रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे संपत्तियों को निशाना बनाने की बड़ी साजिश पर काम कर रहा था।
हालांकि, समय रहते ATS ने कार्रवाई करते हुए इस साजिश को नाकाम कर दिया। आरोपियों के पास से ज्वलनशील पदार्थ से भरा एक केन, 7 स्मार्टफोन और 24 पंपलेट बरामद किए गए हैं।
फिलहाल ATS इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया गया है।
इसे भी पढ़े : लखीमपुर खीरी में जहरीला मांस खाने से 25 गिद्धों की मौत, वन विभाग अलर्ट
➤ You May Also Like












































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































3 thoughts on “यूपी ATS का बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश”