Breaking News

कुलदीप सिंह सेंगर को हाईकोर्ट से राहत पर बवाल, पीड़िता ने जताया विरोध, समर्थकों में जश्न

Bolta Sach News
|
Kuldeep Singh Sengar to the High Court
बोलता सच,उन्नाव: चर्चित माखी रेप कांड में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हाईकोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सस्पेंड किए जाने और सशर्त जमानत दिए जाने पर पीड़िता ने गहरी नाराजगी जताई है। पीड़िता ने कहा कि इस फैसले से उन्हें और उनके परिवार को गहरा दुख पहुंचा है और वे इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी।
पीड़िता ने दिल्ली से फोन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ इंडिया गेट या संसद भवन के सामने धरने पर बैठेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत हुआ है। पीड़िता का कहना है कि पहले उनके पैरोकारों को दी गई सुरक्षा हटा ली गई और अब यह फैसला सामने आया, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
वहीं, दूसरी ओर हाईकोर्ट का फैसला आते ही उन्नाव में कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार दोपहर जैसे ही सजा सस्पेंड होने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से फैली, समर्थक जश्न में डूब गए। कई जगहों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और फैसले का स्वागत किया। जिले भर में कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर चर्चाएं तेज रहीं।
कुलदीप सिंह सेंगर के परिवार ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उनकी परिजन सरोज सिंह ने कहा कि कोर्ट ने उनके बेटे को राहत दी है और वह निर्दोष है। उन्होंने दावा किया कि कुलदीप सिंह सेंगर को साजिश के तहत फंसाया गया था और अब न्याय मिला है। परिवार के मुताबिक, फैसले के बाद लोग लगातार पूछ रहे हैं कि कुलदीप सिंह सेंगर कब घर लौटेंगे।
गौरतलब है कि माखी रेप कांड को लेकर पहले से ही देशभर में भारी आक्रोश देखने को मिला था। अब हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर यह मामला राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गया है।

इसको भी पढ़ें : बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पहला दौरा पुडुचेरी, साउथ इंडिया को साधने की रणनीति


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “कुलदीप सिंह सेंगर को हाईकोर्ट से राहत पर बवाल, पीड़िता ने जताया विरोध, समर्थकों में जश्न”

Leave a Reply

error: