Breaking News

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, शव खेत में मिला

Bolta Sach News
|
किशोरी की संदिग्ध
बोलता सच रामपुर बुजुर्ग/सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव से सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली कच्ची सड़क के किनारे खेत में बृहस्पतिवार को 13 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी की पहचान बिहार प्रांत के एक गांव के रूप में हुई है। गांव वाले किशोरी के साथ यौन शोषण की आशंका जता रहे हंै। गांव वालों के अनुसार, कच्ची सड़क पर किशोरी का शव पड़ा हुआ था।
किसी राहगीर ने इसकी पुलिस को सूचना दी। मैरवा थाने के एसओ नवीन चौधरी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। शव के हाथ और पांव मुड़े हुए थे। उसने लोवर और टी-शर्ट पहन रखा था। किशोरी की मां अनुसार, बेटी बुधवार की सुबह नौ बजे विद्यालय गई थी। इसके बाद घर नहीं आई। ने स्कूल में पता किया तो एक अध्यापक ने बताया कि आपकी बेटी बैग स्कूल में छोड़ गई है। इसके बाद परिवार वालों ने मैरवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंचकर सीओ शिवप्रताप सिंह ने जांच की। उन्होंने कहा कि जल्द ही हकीकत सामने आ जाएगी।

इसे भी पढ़े : हत्या की सूचना पर दौड़ती रही तरकुलवा पुलिस, बाद में निकली अफवाह

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: