Breaking News

नोएडा में पिज्जा बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में

Bolta Sach News
|
Spitting while making pizza in Noida

बोलता सच,नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से खाने-पीने की चीजों में गंदगी और लापरवाही से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। सेक्टर-22 स्थित एक पिज्जा दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पिज्जा तैयार करते समय उस पर थूकता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा युवक मुजम्मिल है, जो कथित तौर पर दुकान का मालिक भी है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और जांच अभी जारी है।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

मामला सामने आने के बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिझोड़ निवासी मुजम्मिल को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यह पिज्जा शॉप सेक्टर-22 के चौड़ा गांव इलाके में स्थित बताई जा रही है।

हिंदू रक्षा दल ने किया विरोध

हिंदू रक्षा दल खोड़ा के अध्यक्ष सोनू शर्मा ने दावा किया कि उन्हें दुकान पर थूककर पिज्जा बेचने की शिकायत मिली थी। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में युवक को ऐसा करते हुए देखा गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिज्जा बेस पर लगी अतिरिक्त मैदा हटाने के लिए फूंक मारता था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का करीब 1 मिनट 22 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने इसे ग्राहकों की सेहत और भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने कही यह बात

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-22 स्थित पिज्जा दुकान में कार्यरत कर्मचारी द्वारा अनुचित हरकत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


इसे भी पढ़े : देवरिया के नए डीएम मधुसूदन हुल्गी का मानवीय चेहरा, जनता दर्शन में शुरू की डिजिटल शिकायत व्यवस्था


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “नोएडा में पिज्जा बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में”

Leave a Reply

error: