बोलता सच,देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लार थाना पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 7 पेटी (44.10 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक टाटा पंच कार को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मौके से बिहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































