Breaking News

देवरिया में सड़क हादसा बना काल, छात्र की मौके पर ही मौत

Bolta Sach News
|
road accident in deoria
बोलता सच देवरिया : देवरिया के गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर बाजार में एक दुखद घटना सामने आई। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर गुरूवार की शाम लगभग 5:45 बजे एक ट्रक के पिछले पहिए से कुचलकर 22 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलुआ गांव निवासी शिवम मणि त्रिपाठी के रूप में हुई।

शिवम बैतालपुर सब्जी मंडी गए थे। वापस लौटते समय लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। फिसलने के बाद शिवम का सिर आगे से जा रहे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को भी थाने ले जाया गया।

शिवम बीआरडीपीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। वे अपने पिता चंदन मणि त्रिपाठी की पहली पत्नी के इकलौते बेटा था। तथा दुसरी पत्नी से भी एक बेटा है। शिवम के जन्म के तुरंत बाद ही उनकी मां का देहांत हो गया था। घटनास्थल पर पहुंचे पिता चंदन मणि का रो-रोकर बुरा हाल था।


इसे भी पढ़े : कृषि मंत्री ने किया किसानों को संबोधित, मक्का और तिलहन को अपनाने का आह्वान

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: