Breaking News

घरेलू विवाद से तंग मजदूर ने लगाई फांसी, मासूम बेटी हुई अनाथ

Bolta Sach News
|
due to domestic dispute
बोलता सच देवरिया : गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कर्माजीतपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय मजदूर परमात्मा निषाद ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परमात्मा स्वर्गीय राम प्रताप के पुत्र थे। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने रात में साड़ी का फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे फांसी लगा ली। सूत्रों के अनुसार, घरेलू विवाद से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

मृतक की पत्नी सुभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में 9 वर्ष की एक पुत्री भी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नन्दा प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा।


इसे भी पढ़े : नारायणपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया फरार दुष्कर्म आरोपी

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: