Breaking News

नवद्वीप में सीएम योगी आदित्यनाथ का ममता सरकार पर हमला, बोले— ‘बंगाल की काशी है यह पावन धरा’

Bolta Sach News
|
CM Yogi Adityanath in Navadwip
बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नवद्वीप विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस रही।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में नवद्वीप की तुलना काशी से करते हुए इसे पूर्वी भारत का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बताया। उनके इस बयान के बाद नवद्वीप की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है।
सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चैतन्य महाप्रभु की पावन भूमि पर उमड़ा जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि बंगाल की जनता कथित कुशासन और दमनकारी राजनीति से मुक्ति चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावी नतीजों में राज्य में राष्ट्रवाद की लहर देखने को मिलेगी।

क्यों खास है नवद्वीप?

नवद्वीप, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। यह चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली होने के कारण विशेष महत्व रखता है और भक्ति आंदोलन का एक बड़ा केंद्र रहा है। प्राचीन समय में यह संस्कृत शिक्षा का प्रमुख केंद्र था, जहां देशभर से विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते थे। इसी वजह से इसे “बंगाल का ऑक्सफोर्ड” भी कहा जाता है।
यह क्षेत्र नौ द्वीपों से मिलकर बना है, जिसके कारण इसका नाम नवद्वीप पड़ा। यहां स्थित सैकड़ों मंदिर और आश्रम इसे हिंदुओं का प्रमुख तीर्थस्थल बनाते हैं।

सीएम योगी का बयान

अपने भाषण में सीएम योगी ने कहा कि मां भागीरथी गंगा के तट पर स्थित यह भूमि भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा का केंद्र रही है। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर भारत में काशी का महत्व है, वैसे ही पूर्वी भारत में नवद्वीप का महत्व है।
योगी आदित्यनाथ ने चैतन्य महाप्रभु को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ‘हरे कृष्णा, हरे रामा’ के माध्यम से भक्ति आंदोलन को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि नवद्वीप सदियों से भारत की आध्यात्मिक परंपरा का नेतृत्व करता रहा है और आज भी इसकी महत्ता बनी हुई है।

इसे भी पढ़े : झांसी में ‘एआई दुल्हन’ ठगी गैंग का भंडाफोड़, 610 लोगों से 50 लाख की ठगी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply