Breaking News

रतन टाटा की जयंती पर देशभर से श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका दूरदर्शी नेतृत्व और समाजसेवा

Bolta Sach News
|
Nationwide celebrations on Ratan Tata's birth anniversary
बोलता सच,नई दिल्ली : देश के महान उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की जयंती के अवसर पर रविवार को देशभर के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने उनके योगदान, दूरदर्शिता और मानवीय मूल्यों को याद किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि रतन टाटा ने ईमानदारी और करुणा के साथ भारतीय उद्यम को नई दिशा दी। स्वदेशी उद्योग को मजबूत करने से लेकर निस्वार्थ परोपकार तक, उन्होंने यह साबित किया कि सच्ची सफलता देश और समाज की सेवा में निहित है। उनकी विरासत ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को प्रेरणा देती रहेगी।
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतीन नवीन ने रतन टाटा को भारतीय व्यवसाय की श्रेष्ठ परंपराओं का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रतन टाटा युवाओं के लिए प्रेरणा की किरण थे, जिन्होंने यह सिद्ध किया कि दया, विनम्रता और नैतिकता के साथ प्राप्त की गई सफलता ही सबसे सार्थक होती है। उन्होंने एक ऐसी पीढ़ी को प्रेरित किया, जो बड़े सपने देखने और जोखिम उठाने का साहस रखती है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भारत की औद्योगिक प्रगति में अतुलनीय योगदान देने वाला महान उद्योगपति बताया। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कई ऐतिहासिक पहल कीं। उनके विचार और कार्य सदैव युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने भी रतन टाटा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पीयूष गोयल ने कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व ने इनोवेशन को करुणा के साथ जोड़ा और राष्ट्रीय विकास में भारतीय उद्यम की भूमिका को नए सिरे से परिभाषित किया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रतन टाटा को दूरदर्शी उद्योगपति और दयालु नेता बताते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, सादगी और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रतन टाटा को भारत के औद्योगिक विकास का आधार स्तंभ बताया और कहा कि उन्होंने देश में उद्यम और उद्यमिता को नई गति दी। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी उनके जीवन और योगदान को सदैव प्रेरणास्रोत बताया।

इसको भी पढ़ें : अयोध्या पहुंचे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply