Breaking News

पटना में बड़ी चोरी, शटर काटकर 7 किलो चांदी और 5 लाख कैश ले उड़े चोर

Bolta Sach News
|
Big theft in Patna, shutter cut

बोलता सच,पटना : बिहार की राजधानी पटना में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और करीब 7 किलो चांदी तथा 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बोरिंग कैनाल रोड की दुकान में वारदात

जानकारी के मुताबिक चोरी की यह घटना बोरिंग कैनाल रोड स्थित सोना दो पैसा लो नामक दुकान में हुई। चोरों ने देर रात दुकान का शटर काटा और अंदर रखी तिजोरी लेकर फरार हो गए।

दुकान मालिक आशीष के अनुसार, चोरी की घटना रात करीब 2:39 बजे हुई। चोरों ने दुकान में घुसने से पहले बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख बदल दिया ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें।

सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो नकाबपोश चोर दुकान के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढक रखे थे। दुकान मालिक ने बताया कि तिजोरी में लगभग 7 किलो चांदी और 5 लाख रुपये नकद रखे थे। कुल मिलाकर करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


इसे भी पढ़े : नोएडा में पिज्जा बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: