Breaking News

अवैध कब्जों पर सीएम योगी का सख्त संदेश: सरकारी जमीन, स्मारक या आबादी पर अतिक्रमण किया तो नहीं बख्शे जाएंगे

Bolta Sach News
|
CM Yogi's statement on illegal encroachments
बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध अतिक्रमण और माफिया गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सरकारी भूमि, आबादी की जमीन, स्मारकों या पौराणिक स्थलों पर कब्जा नहीं कर सकता। जो भी ऐसा करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई माफिया सरकारी या आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा कर मॉल, वसूली का अड्डा या किसी भी प्रकार की अनैतिक और अवैध गतिविधियों का संचालन करता है, तो उस पर बुलडोजर की कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई को कोई भी रोक नहीं सकता।
सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, यदि वह किसी स्मारक, ऐतिहासिक या पौराणिक स्थल पर अतिक्रमण करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करना है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर देश-विदेश में नकारात्मक धारणा थी, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदले हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में बेहतर सुरक्षा का माहौल है और आम लोग भी इसकी सराहना करते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोहराया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सरकार की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है और इस पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इसको भी पढ़ें : कुलदीप सिंह सेंगर को हाईकोर्ट से राहत पर बवाल, पीड़िता ने जताया विरोध, समर्थकों में जश्न


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply