Breaking News

टोटी चोरी पर सीएम योगी का तंज, बोले- हर घर नल योजना को नुकसान पहुंचाने वालों को रोकना होगा

Bolta Sach News
|
CM Yogi's taunt on tap theft
बोलता सच,लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होने लगी है। एक ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुंदेलखंड में जल संकट का मुद्दा उठा रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर घर नल योजना का जिक्र करते हुए टोटी चोरी और पानी की बर्बादी पर चिंता जताई है। उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर घर नल योजना के माध्यम से लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया है, लेकिन कुछ लोग सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर नलों की टोटियां चोरी होने की शिकायतें सामने आई हैं, जबकि कहीं-कहीं नल खुले छोड़ दिए जाते हैं, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होता है।

सीएम योगी ने कहा कि हर घर नल योजना जनता के हित में संचालित की जा रही है और इसकी सुरक्षा तथा संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति टोटी चोरी करता हुआ या पानी की बर्बादी करता हुआ दिखाई दे तो उसे रोकना और समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संसाधनों की रक्षा को हमें अपनी आदत और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस धरती और जन्मभूमि ने हमें जीवन दिया है, उसके प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने भगवान श्रीराम का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वर्णमयी लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भी प्रभु श्रीराम अपनी जन्मभूमि अयोध्या लौटे थे। यह हमें अपनी मातृभूमि के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ के संदेश का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण मानवता के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित किया जा सकेगा।


इसे भी पढ़े : देवरिया : अवतार नशा मुक्ति केंद्र में दो मौतों का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन पहुंच चुके जेल

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply