Breaking News

कोचीन एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Bolta Sach News
|
बोलता सच,कोच्चि। जेद्दा से कोझिकोड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को गुरुवार को तकनीकी खराबी के चलते कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 160 यात्री सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में लैंडिंग गियर और टायर फेल होने की पुष्टि हुई है।
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने जारी बयान में बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-398 को लैंडिंग गियर और टायर में आई तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि डायवर्ट किया गया था। एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग सुनिश्चित की।
CIAL के अनुसार, विमान सुबह 9:07 बजे कोचीन एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। इस दौरान एयरपोर्ट पर सभी आपात सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं आई।
लैंडिंग के बाद की गई जांच में सामने आया कि विमान के दाहिनी ओर के टायर फट गए थे। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रनवे को जल्द ही क्लियर करा लिया, जिससे उड़ान संचालन सामान्य रूप से बहाल हो गया।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति को पूरी सतर्कता के साथ संभाला गया। फिलहाल तकनीकी टीम विमान की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

इसको भी पढ़ें : यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची पर डीएम असंतुष्ट, फाइल लौटाई


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: