Breaking News

मोतिहारी में साइबर ठगी-हवाला गिरोह का भंडाफोड़, 69 लाख कैश बरामद, 6 गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
Cyber ​​fraud-hawala gang in Motihari
बोलता सच,मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन इलाके में पुलिस ने साइबर ठगी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में करीब 69 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं और सीमा पार तक फैले वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
पुलिस को मिली खुफिया सूचना के आधार पर साइबर थाना और चार स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने घोड़ासहन मेन रोड, बाजार क्षेत्र और वीरता चौक समेत कई स्थानों पर देर रात एक साथ छापेमारी की। इस दौरान आधा दर्जन दुकानों की तलाशी ली गई।
साइबर सेल के एसडीपीओ अभिनव पराशर के अनुसार, गिरोह साइबर ठगी से कमाए गए पैसे को नेपाल के बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर कर रहा था, ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके। छापेमारी के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 69 लाख रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन, करेंसी गिनने की मशीन, नेपाल के बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और कई व्हाट्सएप नंबर बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह 50 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन में शामिल हो सकता है।
जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क आम लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध लेनदेन के लिए करता था और इसके बदले उन्हें कमीशन दिया जाता था। पुलिस का कहना है कि जब्त सामग्री से पूरे नेटवर्क का विस्तार से पता लगाया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े : दुधवा में बेकाबू हाथी का हमला, कर्मचारी की दर्दनाक मौत


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply