Breaking News

नगरपालिका परिषद देवरिया द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली राहत

Bolta Sach News
|
Municipal Council Deoria
बोलता सच,देवरिया : कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद देवरिया की ओर से टाउन हॉल में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह एवं सभासदों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर शीतलहर से बचाव का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन का उद्देश्य है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राहत से वंचित न रहे। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लगातार राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि गरीब, असहाय एवं निराश्रित लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में सभासदों के साथ नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया, जिससे प्रशासन की इस पहल की सराहना की गई।

इसको भी पढ़ें : देवरिया : गढ़ारामपुर में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे शामिल


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “नगरपालिका परिषद देवरिया द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली राहत”

Leave a Reply

error: