Breaking News

शौच के बहाने भागा आरोपी बरौली से गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
शौच के
बोलता सच : देवरिया के थाना भलुअनी पुलिस ने थाना परिसर से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अभिषेक पुत्र राजा प्रसाद बरौली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार की रात शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। गुरुवार को वह शौच के बहाने थाने से फरार हो गया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा 262 बीएनएस में केस दर्ज किया गया।
एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर एएसपी सुनील कुमार सिंह और सीओ बरहज अंशुमान श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने शुक्रवार को आरोपी को बरौली चौराहे से पकड़ लिया। एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपी की पूरी जांच कर रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में याद किया गया आपातकाल, सांसद बोले- वह संविधान पर प्रहार था

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: