Breaking News

AAP छोड़ BJP में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल, केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

Bolta Sach News
|
Swati left AAP and joined BJP
बोलता सच,नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। शनिवार को उन्होंने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह अब बीजेपी का हिस्सा हैं।
मालीवाल ने बताया कि वह साल 2006 से अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ी थीं और उन्होंने उनके हर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने अपना घर और नौकरी तक छोड़ दी और कई साल झुग्गियों में रहकर काम किया।
AAP छोड़ने के बाद मालीवाल ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने अपने घर में उनके साथ मारपीट करवाने तक का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें डराया और धमकाया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में उन्हें संसद में बोलने का मौका तक नहीं दिया गया। मालीवाल ने केजरीवाल को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि उनकी छवि झूठ, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से जुड़ी है। उन्होंने पंजाब सरकार को लेकर भी आरोप लगाया कि उसे रिमोट कंट्रोल से चलाया जा रहा है और राज्य को निजी एटीएम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।
बीजेपी में शामिल होने के फैसले पर मालीवाल ने कहा कि यह कोई मजबूरी नहीं बल्कि उनका विश्वास है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि वह देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और महिला आरक्षण बिल जैसे कदमों का हवाला देते हुए बीजेपी में शामिल होने का कारण बताया।
इससे पहले शुक्रवार को AAP को बड़ा झटका लगा था, जब राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। बताया गया कि इनमें चार अन्य सांसद भी शामिल हैं, जिनमें मालीवाल का नाम भी था।
AAP में जारी इस टूट के बीच मालीवाल ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी थी और बाद में शनिवार को विस्तार से अपनी बात रखते हुए पूरे घटनाक्रम पर खुलकर बयान दिया।

इसे भी पढ़े : देवरिया : भरोसे की कीमत: बहन के खाते से 4 लाख निकाल प्रेमिका पर उड़ाए रुपये


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “AAP छोड़ BJP में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल, केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप”

Leave a Reply