Breaking News

रयबाकिना ने सबालेंका को हराकर जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, साल का पहला ग्रैंडस्लैम अपने नाम

Bolta Sach News
|
Rybakina defeated Sabalenka

बोलता सच,मेलबर्न : एलिना रयबाकिना ने महिला एकल वर्ग के फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हराकर वर्ष का पहला ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में रयबाकिना ने दो घंटे 18 मिनट तक चले मैच में सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से मात दी।

26 वर्षीय कजाखस्तान की खिलाड़ी रयबाकिना ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। यह उनके करियर का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले वह 2022 में यूएस ओपन जीत चुकी हैं।

लगातार दूसरी बार फाइनल में हारीं सबालेंका

एरिना सबालेंका को लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले वह मैडिसन कीज के खिलाफ खिताबी मुकाबला हार चुकी हैं। सबालेंका अब तक चार ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था, जबकि 2024 और 2025 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया।

ऐसे जीतीं रयबाकिना

फाइनल मुकाबले में रयबाकिना ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहला सेट 6-4 से जीत लिया। दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। स्कोर 3-3 से आगे बढ़ते हुए सबालेंका ने बेहतर खेल दिखाया और दूसरा सेट 6-4 से अपने नाम किया।

तीसरे और निर्णायक सेट में सबालेंका ने 3-0 की बढ़त बना ली, लेकिन रयबाकिना ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार तीन गेम जीतकर स्कोर 3-3 कर दिया। सबालेंका ने मुकाबला बराबरी पर रखने की कोशिश की और स्कोर 5-4 किया, लेकिन निर्णायक मौके पर रयबाकिना ने दमदार सर्विस और सटीक शॉट्स लगाते हुए तीसरा सेट 6-4 से जीत लिया।

मैच के आंकड़े

मुकाबले में रयबाकिना ने छह एस लगाए, जबकि सबालेंका के खाते में पांच एस रहे। रयबाकिना ने तीन और सबालेंका ने दो डबल फॉल्ट किए। सबालेंका ने अधिक विनर्स लगाए, लेकिन उनसे रयबाकिना की तुलना में एक ज्यादा बेजां भूल हो गई, जो अंत में मैच का रुख बदलने वाली साबित हुई।


इसको भी पढ़ें : पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से की बातचीत, द्विपक्षीय रिश्तों को नई मजबूती पर सहमति


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply