Breaking News

ग्रेटर नोएडा में 30 हजार वर्ग मीटर जमीन से अवैध कब्जा हटाया, बिसरख डूब क्षेत्र में प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

Bolta Sach News
|
30,000 square meters in Greater Noida
बोलता सच,ग्रेटर नोएडा : दिल्ली से सटे Greater Noida के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने बिसरख के डूब क्षेत्र में खसरा संख्या-135 की जमीन पर की जा रही अवैध निर्माण गतिविधियों को ध्वस्त कर लगभग 30 हजार वर्ग मीटर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान दो जेसीबी और तीन डंपर की मदद से अवैध निर्माण को गिराया गया। मौके पर प्राधिकरण के पुलिस बल की भी तैनाती रही, जिससे अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हो सका। अधिकारियों के अनुसार, कॉलोनाइजर इस जमीन पर बाउंड्री बनाकर अवैध रूप से कॉलोनी बसाने की तैयारी में थे।

इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को निर्देश दिए हैं कि अवैध कब्जा और निर्माण के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रखा जाए।

अभियान का नेतृत्व कर रहे एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह अवैध है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी कॉलोनाइजर के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई न लगाएं। जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

परियोजना विभाग के महाप्रबंधक ए.के. सिंह ने बताया कि वर्क सर्किल-3 के प्रबंधक रोहित गुप्ता और सहायक प्रबंधक राजीव कुमार की टीम ने अभियान को अंजाम दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को अवैध कॉलोनियों और जमीन कब्जाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “ग्रेटर नोएडा में 30 हजार वर्ग मीटर जमीन से अवैध कब्जा हटाया, बिसरख डूब क्षेत्र में प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई”

Leave a Reply

error: