Breaking News

पटना के गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, 6-7 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण

Bolta Sach News
|
Cabinet at Gandhi Maidan in Patna
बोलता सच,पटना : पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बीच बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजधानी के गांधी मैदान को सील कर यहां शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरों पर चल रही है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार 6 या 7 मई को हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार, इस बार शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार होगा। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह को सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया था, जिसमें कई बड़े नेता चुनावी व्यस्तताओं के चलते शामिल नहीं हो सके थे।
अब जबकि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावों में भाजपा बढ़त की ओर है, पार्टी नेताओं में उत्साह बढ़ा है और इसी के साथ बिहार में भी मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस विस्तार में भाजपा, जेडीयू, हम, लोजपा (रामविलास) और रालोमो के नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के कई नेताओं से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, इसी बैठक में मंत्रियों की सूची पर अंतिम मुहर लगाई गई।
दिल्ली से लौटते ही पटना में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गांधी मैदान में टेंट और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि बिहार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार का बड़ा आयोजन होने वाला है।

इसे भी पढ़े : एक साल में 1.5 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान, भर्ती में धांधली पर आजीवन कारावास: योगी आदित्यनाथ


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

5 thoughts on “पटना के गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, 6-7 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण”

Leave a Reply

error: