Breaking News

देवरिया में जमीन विवाद को लेकर राइफल से फायरिंग, वायरल वीडियो के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
Land dispute in Deoria
बोलता सच,देवरिया : देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते राइफल से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से लाइसेंसी .315 बोर की राइफल बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बांकी गांव के फुलवरिया टोला निवासी अशोक पाण्डेय पुत्र विश्वनाथ पाण्डेय के रूप में हुई है। आरोपी पर जमीन विवाद के चलते खुलेआम फायरिंग करने का आरोप है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को गांव निवासी वीरेंद्र यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीन और निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान अशोक पाण्डेय और उसके साथियों ने गाली-गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से राइफल से फायरिंग की थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अशोक पाण्डेय समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बैतालपुर कस्बे के पूर्वी ढाले के पास से अशोक पाण्डेय को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लाइसेंसी .315 बोर की राइफल बरामद हुई।
इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य नामजद आरोपियों—अभिषेक पाण्डेय और विनोद पाण्डेय—को गिरफ्तार कर 26 जनवरी 2026 को जेल भेज चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इसको भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर विपक्षी नेताओं को पीछे सीट देने पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: