Breaking News

यूपी के 75 जिलों में 13 जगहों पर महिला डीएम, दिव्या मित्तल और अस्मिता लाल जैसी अधिकारी आगे

Bolta Sach News
|
At 13 places in 75 districts of UP
बोलता सच,लखनऊ : संसद में महिला आरक्षण बिल पास न होने के बीच उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की एक अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। योगी सरकार द्वारा हाल ही में किए गए आईएएस तबादलों में महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रदेश के 75 जिलों में अब 13 जिलों की कमान महिला जिलाधिकारियों के हाथ में है।
इन जिलों में प्रमुख नामों में गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) की डीएम मेधा रूपम, गोंडा की प्रियंका निरंजन, बिजनौर की जसजीत कौर और देवरिया की दिव्या मित्तल शामिल हैं। इसके अलावा बस्ती में कृतिका ज्योत्सना, बागपत में अस्मिता लाल, फतेहपुर में निधि गुप्ता वत्स और महोबा में गजल भारद्वाज जिलाधिकारी के रूप में तैनात हैं।
श्रावस्ती में अन्नपूर्णा गर्ग, हापुड़ में कविता मीना, अंबेडकरनगर में ईशा प्रिया, रायबरेली में सरनीत कौर ब्रोका और फर्रुखाबाद में डॉ. अंकुर लाठर भी डीएम के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
सरकार के इस कदम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश सरकार शीर्ष प्रशासनिक स्तर पर भी महिलाओं को अवसर देने पर जोर दे रही है, जिससे निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ सके।

इसे भी पढ़े : देवरिया : देवरिया धुस में फायरिंग केस का फरार आरोपी गिरफ्तार, बिहार सीमा से दबोचा गया ‘टाइगर’


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply