Breaking News

देवरिया में ‘आप’ का स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, बढ़े बिजली बिलों पर उठाए सवाल

Bolta Sach News
|
AAP's smart meter in Deoria
बोलता सच,देवरिया : आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई ने रविवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष हरी नारायण चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाकर विरोध जताया। साथ ही एसडीओ अमित प्रताप हिंदू को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता और किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। हरी नारायण चौहान ने कहा कि पहले जहां बिजली बिल लगभग 1500 रुपये आता था, अब वही बढ़कर 6000 से 7000 रुपये तक पहुंच रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तुरंत बंद किया जाए और बिजली विभाग पहले अपनी मौजूदा प्रणाली को बेहतर बनाए। इसके अलावा बिजली कटौती रोकने और जर्जर तारों की मरम्मत कराने की भी मांग उठाई गई।
जिला प्रभारी नुएल होदा ने कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने चाहिए। साथ ही मीटरों की कार्यप्रणाली और बिलिंग प्रणाली की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।
महा सचिव मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था, गलत रीडिंग, अधिक बिलिंग और अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोग परेशान हैं।
पार्टी ने यह भी कहा कि किसानों के नलकूपों पर लगाए जा रहे 4जी सिम आधारित स्मार्ट मीटर ग्रामीण क्षेत्रों में नई समस्याएं खड़ी कर रहे हैं। इस दौरान संगठन विस्तार पर चर्चा हुई और 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े : रेलवे स्टेशनों पर लावारिस शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्करी पर RPF की कार्रवाई तेज


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया में ‘आप’ का स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, बढ़े बिजली बिलों पर उठाए सवाल”

Leave a Reply