Breaking News

तरकुलवा में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में Writing

Bolta Sach News
|
Ruckus over love affair in Tarkulwa
बोलता सच,तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हो गया। प्रेमी द्वारा युवती को उसके मायके से लेकर फरार हो जाने के बाद दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और कस्बे में पंचायत के दौरान विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक युवती की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। होलिका दहन से करीब एक सप्ताह पहले वह अपने मायके आई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला उसका प्रेमी उसे लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोनों पक्षों के परिजनों ने उन्हें तरकुलवा कस्बे में एक फर्नीचर की दुकान पर बुलाया था, जहां मामले को लेकर पंचायत हो रही थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हंगामा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची तरकुलवा पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक और युवती से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। दोनों बालिग हैं, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: