Breaking News

देवरिया में करंट से युवक की मौत, मोहल्ले में शोक

Bolta Sach News
|
देवरिया में करंट

बोलता सच : देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में एक दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी शेषनाथ यादव उर्फ अंकित (24) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे की है।

शेषनाथ अपने घर में टेबल फैन को बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। परिजन तुरंत उन्हें भटनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दोपहर बाद शेषनाथ ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां छठी देवी और भाई भोला यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। शेषनाथ दो भाई और छह बहनों में सबसे छोटे थे। वह मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी मौत से आस-पड़ोस के लोग भी शोक में डूबे हैं।


इसे भी पढ़ें :  बघौचघाट में रिटायर्ड शिक्षक की पिटाई का मामला गरमाया, शिक्षकों ने थाने में दिया धरना

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: