Breaking News

खलीलाबाद में ब्रिटिश मौलाना के आवास पर ईडी का छापा, विदेशी फंडिंग की जांच तेज

Bolta Sach News
|
बोलता सच,खलीलाबाद : दुधारा थाना क्षेत्र के देवरियालाल गांव निवासी ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के खलीलाबाद शहर स्थित मीट मंडी रोड पर बने आवास ‘रजा मंजिल’ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ जोनल टीम ने बुधवार तड़के करीब चार बजे छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौलाना का बेटा घर पर नहीं मिला, जबकि उनकी पत्नी और बहू से टीम ने पूछताछ की। घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
सूत्रों के अनुसार, ईडी की एक अन्य टीम आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर मोहल्ले में भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि खलीलाबाद में टीम मंगलवार को ही पहुंच गई थी और दिन में ही क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया था। बुधवार सुबह तीन गाड़ियों में अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और औपचारिक जांच शुरू की गई।
दिन में कई बार गोला चौकी पुलिस ने भी क्षेत्र में पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस को पहले ही उच्चाधिकारियों की ओर से जांच में सहयोग के निर्देश दिए गए थे।
यह कार्रवाई फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत दर्ज मामले से जुड़ी बताई जा रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मित्र द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की विवेचना चल रही है। केस के विवेचक ललितकांत यादव दोपहर में अभिलेखों के साथ मौके पर पहुंचे और ईडी टीम के साथ करीब आधे घंटे तक चर्चा की।
जांच में सामने आया है कि मौलाना के तीन बैंकों में सात एनआरआई/एनआरओ खातों की पुष्टि हुई है। सूत्रों के अनुसार, एसबीआई खाते में विदेशी फंडिंग के साक्ष्य नहीं मिले, जबकि एचडीएफसी और बैंक ऑफ बड़ौदा खातों में करीब 25 लाख रुपये विदेश से आने की पुष्टि हुई है।
जांच अधिकारी ने मौलाना और उनके परिवार के 18 बैंक खातों को फ्रीज करा दिया है, जिनमें मौजूद लगभग एक करोड़ रुपये की निकासी पर रोक लगा दी गई है। अब ईडी की निगाह रजा फाउंडेशन और कुल्लियतुल बनातिर रजविया एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के खातों पर है, ताकि विदेशी फंडिंग के स्रोत और राशि का पूरा विवरण स्पष्ट हो सके।

इसको भी पढ़ें : लखनऊ एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, बैंकॉक से आए यात्री के बैग से 2.05 करोड़ का गांजा बरामद


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: