Breaking News

देवरिया में आजाद अधिकार सेना का विरोध, अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी को बताया अवैध

Bolta Sach News
|
Azad Adhikar Sena in Deoria
बोलता सच,देवरिया : देवरिया में आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने पूर्व आईपीएस अधिकारी और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी को अवैध, असंवैधानिक और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बताया है। संगठन ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे कानून के शासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर अमिताभ ठाकुर को रिहा नहीं किया गया, तो वे जिला कारागार के सामने उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
सोमवार दोपहर आजाद अधिकार सेना के नौ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देवरिया जिला कारागार में बंद अमिताभ ठाकुर से मुलाकात की। यह मुलाकात 15 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में हुई। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, आशुतोष द्विवेदी (प्रयागराज), देवीपाटन मंडल अध्यक्ष मंगल गिरी (गोंडा), बलिया जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान, मेरठ मंडल अध्यक्ष मास्टर अब्दुल अजीज, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष अशोक सिंह तथा आजमगढ़ जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी शामिल रहे।
मुलाकात के बाद बाहर आए आजमगढ़ जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि संगठन अपनी मांगों पर अडिग है और यदि तय समय के भीतर रिहाई नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
पदाधिकारियों के अनुसार, मुलाकात के दौरान अमिताभ ठाकुर ने बताया कि वह कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध तस्करी और उससे जुड़े संगठित सिंडिकेट से संबंधित गंभीर अनियमितताओं के पुख्ता साक्ष्यों के साथ सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि इसी वजह से उन्हें योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया गया।
अमिताभ ठाकुर ने जेल में अपने साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना किए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उनके चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान हैं। साथ ही उन्होंने बैरक में लगे सीसीटीवी कैमरों से निजता के हनन और अत्यधिक निगरानी की बात कही। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया में आजाद अधिकार सेना का विरोध, अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी को बताया अवैध”

Leave a Reply

error: