Breaking News

लखनऊ: कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तारी

Bolta Sach News
|
Lucknow Coaching teacher on

बोलता सच,लखनऊ : राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को डरा-धमकाकर करीब एक वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोचिंग में पढ़ाई के दौरान हुआ संपर्क

पुलिस के अनुसार, पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा है और राजाजीपुरम स्थित ‘निखिल क्लासेस’ नामक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती थी। आरोप है कि संस्थान में पढ़ाने वाला 30 वर्षीय शिक्षक विवेक तिवारी छात्रा के संपर्क में आया और सोशल मीडिया के माध्यम से उससे अश्लील बातचीत करने लगा।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा को डराने-धमकाने और ब्लैकमेल करने के बाद लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया।

नकदी और सोने की अंगूठी लेने का भी आरोप

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि शिक्षक के दबाव में आकर उनकी बेटी ने घर से नकदी और सोने की एक अंगूठी चोरी कर आरोपी को दे दी। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने कोचिंग संचालक निखिल तिवारी से शिकायत की।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर कोचिंग संचालक ने उनकी बात सुनने के बजाय गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए तालकटोरा पुलिस ने आरोपी शिक्षक विवेक तिवारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आलमबाग के मवैया स्थित उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल फोन भी बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर तालकटोरा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।


इसे भी पढ़े : लखनऊ: 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: