Breaking News

देवरिया : हत्या मामले में फरार तीन आरोपियों के घर पुलिस की मुनादी, कुर्की की दी चेतावनी

Bolta Sach News
|
Deoria Three absconding in murder case
बोलता सच,देवरिया : देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा और मुनादी की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए और गांव में डुग्गी पिटवाकर उन्हें जल्द अदालत में उपस्थित होने की चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार, भटनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस टीम के साथ नोनापार गांव पहुंचे, जहां फरार आरोपियों अतुल यादव पुत्र दिनेश यादव, दिलीप पुत्र स्वर्गीय सिंहासन यादव और भृगुराशन पुत्र विक्रम निवासी नोनापार के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के घरों और सार्वजनिक स्थानों पर न्यायालय के नोटिस चस्पा किए। साथ ही गांव में मुनादी कराकर लोगों को भी जानकारी दी गई कि आरोपी जल्द न्यायालय में उपस्थित हों, अन्यथा उनके खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना भटनी में हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है। उन पर बीएनएसएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 115(2), 352, 351(3) और 3(5) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि नोनापार गांव में हुई मारपीट की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं।
मामले को लेकर पहले भी पुलिस कार्रवाई चर्चा में रही थी। जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी जल्द न्यायालय में पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप का आरोप, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: