Breaking News

देवरिया : बरियारपुर में 16 वर्षीय किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bolta Sach News
|
Deoria 16-year-old girl in Bariyarpur
बोलता सच,देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के कूड़ा प्रबंधन केंद्र के पास बुधवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या कर शव लटकाए जाने का मामला बताया है।
मृतका की पहचान बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन पकड़ियार निवासी महेंद्र चौहान की बेटी नंदनी (16) के रूप में हुई है। वर्तमान में महेंद्र चौहान अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर 12 साहू टोला में मकान बनवाकर रह रहे थे। नंदनी हाईस्कूल की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, वह मंगलवार सुबह रोजमर्रा की नित्य क्रिया के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने कूड़ा प्रबंधन केंद्र के पास आम के पेड़ से एक किशोरी का शव लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शव नंदनी के ही शाल से बनाए गए फंदे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नंदनी के पिता महेंद्र चौहान और मां कलपाती देवी ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि वार्ड के ही दो युवकों ने नंदनी का अपहरण कर उसकी हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। परिजनों का कहना है कि नंदनी आत्महत्या करने जैसी मानसिक स्थिति में नहीं थी।

बैग से मिले मोबाइल नंबर की जांच

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को जब नंदनी का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने उसके कपड़े और स्कूल बैग की तलाशी ली। बैग में रखी एक कॉपी पर किसी लड़के का मोबाइल नंबर लिखा मिला। बताया जा रहा है कि यह लड़का नगर पंचायत के ही एक अन्य वार्ड का निवासी है। पुलिस इस नंबर और संबंधित युवक की भूमिका की जांच कर रही है।
बरियारपुर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इसको भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर पैतृक गांव पकहां में कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन, समरसता भोज और मातृ-शिशु पोषण कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “देवरिया : बरियारपुर में 16 वर्षीय किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका”

Leave a Reply