Breaking News

प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, FIR दर्ज होने के बाद 9 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा खत्म

Bolta Sach News
|
At the water tank in Prayagraj
बोलता सच,प्रयागराज : प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में एक युवती के पानी की टंकी पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। फाफामऊ बाइपास के पास करीब 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी युवती को देखकर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ी रही। युवती का आरोप था कि पुलिस उसकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है और उसने अपने वकील मित्र व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, बलिया की रहने वाली पल्लवी सिंह उर्फ चीकू का करीब तीन साल पहले मम्फोर्डगंज निवासी वकील मोहम्मद आलम से संपर्क हुआ था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लिव-इन रिलेशनशिप में फाफामऊ में साथ रहने लगे। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया और वे अलग रहने लगे।
पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को मोहम्मद आलम ने कोर्ट के आदेश पर पल्लवी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। वहीं पल्लवी का आरोप है कि हाल ही में उसके साथ मारपीट की गई और घर में चोरी भी हुई, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की।
इसी से नाराज होकर युवती टंकी पर चढ़ गई और प्रदर्शन करने लगी। करीब 9 घंटे चले इस ड्रामे के बाद जब पुलिस ने उसकी तहरीर पर वकील समेत पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, तब रात करीब 9:40 बजे वह टंकी से नीचे उतरी।
मौके पर पहुंचे एसीपी थरवई अरुण परासर ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवती ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा भी बताया है, जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है

इसे भी पढ़े : IPL सट्टेबाजी में कर्ज से टूटे प्रॉपर्टी डीलर ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड नोट मिला


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply