Breaking News

देवरिया में सपा की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर और पुलिस कार्रवाई की निंदा

Bolta Sach News
|
SP meeting in Deoria
बोलता सच,देवरिया : समाजवादी पार्टी (सपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक बांस देवरिया स्थित पार्टी कार्यालय के मुलायम सिंह यादव सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को प्राथमिकता देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान हाल ही में पार्टी के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई। सपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों को पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की बर्बर कार्रवाई की गई, जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने जिस साहस और एकजुटता के साथ आंदोलन को सफल बनाया, वह सराहनीय है।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं की संघर्षशीलता और समर्पण की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया।
बैठक में संगठन की रणनीति, मतदाता सूची के परीक्षण और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : देवरिया: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, ‘जेल भरो’ आंदोलन की चेतावनी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply