Breaking News

बघौचघाट : सूखे पत्ते जलाने से भड़की आग, 10 कट्ठा खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख

Bolta Sach News
|
Baghauchghat Fire broke out due to burning of dry leaves
बोलता सच,देवरिया/बघौचघाट। विकास खंड क्षेत्र की सखिनी ग्राम पंचायत में शनिवार को लापरवाही के चलते बड़ा नुकसान हो गया। गन्ने के सूखे पत्ते जलाने के दौरान अचानक लगी आग से करीब 10 कट्ठा खड़ी गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक किसान को भारी क्षति हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, सखिनी ग्राम पंचायत निवासी श्रीकांत यादव पुत्र महात्मा यादव का गांव से कुछ दूरी पर खेत है, जहां लगभग एक बीघा गन्ने की फसल खड़ी थी। शनिवार को उन्होंने 10 कट्ठा गन्ने की कटाई कराकर उसे नजदीकी गन्ना तौल केंद्र पर भेजा था। कटाई के बाद खाली हुए खेत में घर के एक सदस्य द्वारा गन्ने के सूखे पत्ते जलाए जा रहे थे।
इसी दौरान तेज हवा चलने से आग की लपटें पास में खड़ी गन्ने की फसल तक पहुंच गईं। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग को फैलने से रोका।

इसको भी पढ़ें : तरकुलवा: पशु तस्करी की सूचना पर पुलिस अलर्ट, डीसीएम से निकले खच्चर


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “बघौचघाट : सूखे पत्ते जलाने से भड़की आग, 10 कट्ठा खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख”

Leave a Reply

error: