Breaking News

सड़क हादसे में पोस्ट ऑफिस कर्मी की मौत, परिवार में कोहराम

Bolta Sach News
|
in a road accident
बोलता सच देवरिया  बघौचघाट। पोस्ट ऑफिस कर्मचारी को ट्रक ने मंगलवार शाम शहर के कसया रोड पर ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बजार निवासी सोनू मद्धेशिया 34 पुत्र लखीचंद देवरिया पोस्ट ऑफिस में नौकरी करते थे। मंगलवार शाम को काम करने के बाद वह अपने घर जा रहे थे। अभी शहर के कसया मार्ग पर पहुंचे थे कि ट्रक चालक ने ठोकर मार दिया, जिससे सोनू की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में चीख पुकार मच गई। पत्नी रानी देवी और दो बेटियों व एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े : पथरदेवा में दुकानदार पर हमले का आराेप, चार पर केस

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: